Breaking News

वाराणसी: सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास में सहायक – डॉ अमित मौर्य

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में एक   अन्तर विभागीय नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ l जिसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया l छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़ कर एक सतरंगी कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया l इस मौके पर संस्था के वाइस चेयरमैन डॉ अमित मौर्या ने कहा की छात्र जीवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग न सिर्फ व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है बल्कि यह छात्रों में आत्मविश्वास को बढ़ता है और प्रस्तुतीकरण शैली को भी निखरता है l जो आज के प्रतियोगी समय में एक आवशयक गुण है lगायन प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय, व तृतीय पुरस्कार क्रमश: शाश्वत कुमार , सिद्ध शर्मा मीनाक्षी सिंह को और एकल नृत्य में क्रमश: सृष्टि बरनवाल, प्रेयसी मौर्या, अदिति सिंह व समूह नृत्य में क्रमश: आंशी, प्रेयसी, तान्या निकुंज के समूह ने अपना स्थान पक्का किया l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेरा शहर संस्था की अध्यक्ष सोनाली उपाध्याय रही जिन्होंने कॉलेज के शिक्षकों के साथ मिल कर छात्रों का चयन व पुरस्कार वितरण किया l इस कार्यक्रम का संचालन छात्रों द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ शर्मिला सिंह ने ज्ञापित किया l इस मौके पर डॉ शालिनी सिंह , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इ.पंकज सिंह, डॉ मौजश्री, डॉ मनोज सिंह, इ. अरविन्द आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे l

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …