Breaking News

मिशन शक्ति के तहत प्रियांका बनी श्री कृष्ण सुदामा पी0जी0 संस्थान भन्दहा कला कैथी, वाराणसी की प्रचार्या

वाराणसी जनपद के श्री कृष्ण सुदामा पी0जी0 संस्थान भन्दहा कला कैथी, वाराणसी मे मिशन शक्ति के तहत महिलाओ एवं बेटियों के सशक्तिकरण के  चल रहे अभियान के क्रम मे संस्था के चेयरमैन डॉ0 विजय यादव ने आज दिनांक 29.09.2025 दिन सोमवार को महासप्तमी के दिन महाविद्यालय की छात्रा प्रियांका बी0ए0 पंचम सेमेस्टर को पुष्पगुच्छ व मिठा खिलाकर श्री कृष्ण सुदामा पी0जी0 संस्थान भन्दहा कला कैथी, वाराणसी का एक दिन का प्राचार्या नियुक्त किये ,माननीय चेयरमैन जी ने  बालिकाओं का हौसलाफजाई किया, प्रियांका ने छात्र/छात्राओं की समस्याएं सुनी व अपने सूझबूझ से उनका निदान किया, प्रियांका के दिशा निर्देशन मे महाविद्यालय का शैक्षण कार्य एवं गैर शैक्षणीक कार्य सकुषल सम्पन्न हुआ।उक्त कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 धनन्जय सिंह ने चेयरमैन डॉ0 विजय यादव व वाईस चेयरमैन डॉ0 वन्दना यादव का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम मे डॉ0 विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ0 सिद्धार्थ, सहेन्द्र यादव, डॉ0 अशोक यादव, सुनिल यादव, जे0पी0 यादव,श्रीमती रंजना यादव, ऊषा यादव, राहुल पाण्डेय महमूद अली आदि लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

एक करोड़ महिलाओ को एक-एक लाख रूपये देगी सरकार- डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने के लिए सरकार ने तीन …