Breaking News

वाराणसी: कूड़ा डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पत्‍नी की मौत, पति और बेटी घायल   

वाराणसी। कूड़ा डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति और बेटी घायल हो गयी। जिसके बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग करते हुए लोग मौके पर अड़े रहे। खानपुर सीखड़ मिर्जापुर निवासी रत्नेश विश्वकर्मा (35), पत्नी सरला विश्वकर्मा (30), पुत्र आयुष विश्वकर्मा (10), पुत्री श्रुति (06) के साथ बाइक से घर से खनाव अपने बुआ के यहां गृह प्रवेश में सम्मिलित होने के लिए आ रहे थे। बच्छाव बाजार में पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कूड़ा डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे असंतुलित होकर बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। सरला विश्वकर्मा दाहिने तरफ सड़क पर गिरी और डंपर के टायर के नीचे आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही सरला की मौत हो गई। वहीं पति रत्नेश, पुत्र आयुष और पुत्री श्रुति को हल्की चोट लगी। कूड़ा डंपर अखरी की तरफ से कूड़ा डंपिंग यार्ड करसड़ा जा रहा था। घटना के बाद डंपर चालक थोड़ी दूरी पर वाहन खड़ा कर भाग निकला। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने अखरी चुनार मार्ग पर बच्छाव बाजार में चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और लोगों को काफी समझाने का प्रयास करने में जुट गई। उधर, घटना से नाराज लोग जाम हटाने को तैयार नहीं थे। लोगों का कहना था कि आए दिन नगर निगम की गाड़ियां कूड़ा लेकर जाती हैं, जिससे दुर्घटना होती है। डंपर चालक बाजार में भी काफी तेज गति से जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग उचित मुआवजा की मांग और कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …