Breaking News

वाराणसी: 1.71 करोड़ रुपये के गांजा के साथ एसटीएफ ने तीन तस्‍करों को किया गिरफ्तार

वाराणसी। अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने बुधवार को बिहार के गया से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 684 किग्रा गांजा बरामद किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1.71 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक कार और माल लदा ट्रक भी बरामद हुआ है। वाराणसी इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली रामगढ़ के महराजगंज निवासी विकास यादव, बिहार के रोहतास सुभाष नगर डेहरी निवासी संजीव तिवारी और न्यू एरिया डेहरी आनसोन निवासी धीरज कुमार हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार के अनुसार विगत कुछ दिनों से एसटीएफ, उप्र को उड़ीसा, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थी। इस संबंध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों व टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी धीरज ने पूछताछ में बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जो बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करता है। इस गिरोह का सरगना वह खुद है। इसका पार्टनर संजीव है। यह गांजा उड़ीसा के सम्भलपुर बौध से सरोज एवं अशोक द्वारा नमक की बोरियों के बीच में लोड कराया गया था। जिसे बिहार राज्य में डेहरी आनसोन जनपद रोहतास के गांजा तस्कर बलराम पांडेय को सप्लाई देना था। बलराम पांडेय द्वारा बिहार राज्य के अलावा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर आदि में टुकड़ो में गांजा की सप्लाई की जाती है। धीरज एवं संजीव ट्रक के आगे अपनी क्रेटा कार से पायलटिंग करते हैं, जिससे किसी स्थान पर पुलिस द्वारा चेकिंग होती रहती है तो पहले से ही सतर्क हो जाते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …