Breaking News

गाजीपुर: नंदगंज पावर हाउस में पानी भरने से विद्युत आपूर्ति बन्द

गाजीपुर। नंदगंज बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की रात से मोंथा तुफान के चलते हो रही लगातार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी लगने से जहां धान की फसल डूब गयी है। किसान कलेजे पर हाथ रखकर डूबी फसल को देख रहे हैं।नंदगंज सरकारी अस्पताल के पूरे परिसर में पानी भर गया है। मरीज पानी में प्रवेश करके आ जा रहे हैं। लगातार पानी बरसने से नंदगंज पावर हाउस के अंदर पानी भर जाने से विद्युत केबल डूब गयी है। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है। सादात से आने वाली मेन लाइन भी बाधित बताई जा रही है। नंदगंज बाजार के सरकारी अस्पताल के पास लगा 63 केवीए के ट्रान्सफार्मर में गुरुवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे तेज़ आवाज के साथ काम करना बन्द कर दिया है। जिससे रात से ही पत्रकारपुरम मोहल्ले के साथ ही आसपास की विद्युत आपूर्ति बन्द हो गयी है। बिजली न होने से सुबह पेयजल की भी जबरदस्त किल्लत हो गयी है। लोग दूर से हैण्ड पम्प से पानी लाते देखें गये। लोगों का कहना है कि इतना पानी तो पूरे बरसात में भी नहीं हुआ था। मोंथा तुफान ने तुफान मचाकर त्राहि-त्राहि मचा दिया है। इस बरसात ने तो किसानों की कमर ही तोड़ दी है। धान बाजारा की फसलों के साथ खेत में सब्जी आदि की बोई फसल भी पानी लगने से गल जायेगी।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …