Breaking News

एसआईआर मुद्दा राजनैतिक नहीं चुनाव आयोग संवैधानिक है इस पर राजनिति करना ठीक नहीं- राज्‍यपाल शिवप्रताप शुक्ला

वाराणसी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला शिवप्रताप शुक्ला शुक्रवार को सुबह 11 बजे  बजे  भंदहां स्थित कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इंटीट्यूशन्स में पहुंचे। वहां उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां आयुर्वेद कालेज की छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।इसके बाद यहां सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर पत्रकारों से कहा कि सरदार पटेल देश को एक सूत्र में बांधने वाले थे । उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल जी के कृतित्व को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनके जन्मदिन को एकात्मकता दिवस के रूप में मनाया। एसआईआर मुद्दे पर कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं चुनाव आयोग संवैधानिक है इस पर राजनिति करना ठीक नहीं। चुनाव आयोग वर्षों पूर्व भी ऐसा किया था।इससे सही मताधिकार से वंचित न हो ,गलत लोग मताधिकार न करें यह उनका अधिकार है। उन्होंने कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इंटीट्यूशन्स परिसर की साफ सफाई व व्यवस्था पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने चेयर मैन डा विजय यादव द्वारा ग्रामीण इलाके में आयुर्वेद, तकनिकी शिक्षा, संस्कारित शिक्षा दिये जाने की तारीफ की ।इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डा विजय यादव ने उन्हें व पत्नी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …