Breaking News

गाजीपुर: हीरो स्प्‍लेंडर प्‍लस के बाइक ग्राहक को मिला 100 प्रतिशत कैश बैक का इनाम, क्षेत्र में हर्ष     

गाजीपुर। हीरो स्प्‍लेंडर प्‍लस के बाइक ग्राहक को शुक्रवार को हीरो गुड लाइफ स्‍कीम के तहत 100 प्रतिशत कैश बैक का इनाम मिला है। शिवा हीरो के सेल्‍स मैनेजर अनिल सिंह ने बाइक के ग्राहक वीरेंद्र राम पुत्र हरखू राम निवासी ग्राम भटौली पोस्‍ट परमेट को यह इनाम दिया है। इस संदर्भ में सेल्‍स मैनेजर अनिल सिंह ने बताया कि इस फेस्टिवल सीजन में हीरो मोटा कार्प के तरफ से अपने बाइक ग्राहकों को कई बंमर स्‍कीम का ऐलान किया था। और इस वर्ष के त्‍योहारी सीजन में लाखों का इनाम ग्राहकों को मिला। हीरो गुड लाइफ स्‍कीम के तहत इसके पहले भी एक ग्राहक को 100 प्रतिशत कैश बैक का इनाम मिल चुका है। इनाम पाने के बाद वीरेंद्र राम ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट को बताया कि इनाम मिलने से हमे और हमारे परिवार को बहुत खुशी है। हीरो ने हमारे परिवार को बड़ी खुशी दी है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …