Breaking News

गाजीपुर: एक लाख रूपये रंगदारी वसूलने के मामले में भाजपा नेता मन्‍नू बिंद गिरफ्तार

गाजीपुर। भाजपा नेता मन्‍नू बिंद को एक लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और गाली-गलौज के आरोप में कासिमाबाद पुलिस ने शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार किया। सहाबलपुर निवासी संतोष बिंद की शिकायत पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपी को उसके घर से पकड़ा, जब वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मन्‍नू बिंद बिंद पुत्र महंगु बिंद निवासी सहाबलपुर बताया। कोतवाली प्रभारी नंदकुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आलू के दाम गिरने पर किसानो को सब्सिडी देगी योगी सरकार

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा बाजार में …