Breaking News

पंजाब नैशनल बैंक, गाजीपुर मुख्य शाखा में पेंशनर मीट एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

गाजीपुर। पंजाब नैशनल बैंक, गाजीपुर मुख्य शाखा द्वारा आज पेंशनर मीट एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्रबंधक वाराणसी दीपक सिंह ने की। इस अवसर पर मंडल प्रमुख मऊ अमित कुमार, उप मंडल प्रमुख लक्ष्मी नारायण लाल तथा शाखा प्रमुख महेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक की निःशुल्क डोर स्टेप बैंकिंग सेवा के माध्यम से भी पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त शाखा परिसर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में सभी वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के हित में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाना एवं उनके स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

कम लागत वाली मोटर नियंत्रण प्रणाली एवं हल्के रोबोटिक आर्म के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को मिला पेटेंट

लखनऊ। किफायती रोबोटिक्स तथा स्वदेशी तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण …