गाजीपुर। देवकली क्षेत्र के हथौड़ी स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल पर न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि बीईओ राजीव यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्राथमिक व जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में बड़ेपुर उप्रावि के रोहित व बालिका वर्ग में सईचना के प्रावि की शालू प्रथम स्थान पर रहे। वहीं 600 मीटर दौड़ में उप्रावि स्तर पर बालिका वर्ग में हथौड़ी की बिट्टू सोनकर, बालक वर्ग में भी उसी स्कूल के सचिन ने, कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर पचरासी व बालिका वर्ग में हथौड़ी की टीम ने जीत हासिल की। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व एआरपी चन्दन सिंह, एआरपी मणिकांत चौबे, निशा कुशवाहा, विनोद पाण्डेय,दीपक जायसवाल,ओमप्रकाश त्यागी,मालती मॊर्यसंचालन विपिन शुक्ला व विनोद पाण्डेय ने क्रमशः किया। अंत मे अम्बिका सिंह यादव व धर्मदेव कुशवाहा ने आये हुए लोगो के प्रति आभार ब्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….