वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा काशी तमिल संगमम के उपलक्ष्य पर श्रद्धालु यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये 06013/06014 कोयम्बत्तूर-बनारस-कोयम्बत्तूर विशेष गाड़ी का संचलन कोयम्बत्तूर से 09 दिसम्बर, 2025 को तथा बनारस से 15 दिसम्बर, 2025 को निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 06013 कोयम्बत्तूर-बनारस विशेष गाड़ी 09 दिसम्बर, 2025 को कोयम्बत्तूर से 18.00 बजे प्रस्थान कर तिरुप्पूर से 18.45 बजे, ईरोड से 19.40 बजे, सेलम से 20.40 बजे, जोलारपेट्टै से 23.35 बजे, दूसरे दिन काटपाडी से 00.57 बजे, अरक्कोणम से 01.47 बजे, पेरम्बूर से 02.55 बजे, गूडूर से 06.30 बजे, नेल्लूर से 07.02 बजे, ओंगोल से 08.32 बजे, विजयवाड़ा से 11.30 बजे, वरंगल से 15.50 बजे, मंचिर्याल से 17.15 बजे, सिरपुर कागजनगर से 18.05 बजे, बल्हारशाह से 20.10 बजे, चन्द्रपुर से 20.27 बजे, तीसरे दिन नागपुर से 01.00 बजे, आमला से 03.30 बजे, इटारसी से 07.10 बजे, जबलपुर से 10.50 बजे, कटनी से 12.10 बजे, सतना से 13.40 बजे, मानिकपुर से 16.02 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 17.50 बजे छूटकर बनारस 23.15 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में,गाड़ी संख्या 06014 बनारस-कोयम्बत्तूर विशेष गाड़ी 15 दिसम्बर, 2025 को बनारस से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 02.55 बजे, मानिकपुर से 06.25 बजे, सतना से 07.50 बजे, कटनी से 09.35 बजे, जबलपुर से 11.10 बजे, इटारसी से 17.10 बजे, आमला से 19.30 बजे, नागपुर से 22.40 बजे, तीसरे दिन चन्द्रपुर से 02.42 बजे, बल्हारशाह से 04.10 बजे, सिगरपुर कागजनगर से 05.02 बजे, मंचिर्याल से 05.57 बजे, वरंगल से 08.12 बजे, विजयवाड़ा से 12.40 बजे, ओंगोल से 14.32 बजे, नेल्लूर से 16.12 बजे, गूडूर से 18.32 बजे, पेरम्बूर से 22.50 बजे, अरक्कोणम से 23.42 बजे, चौथे दिन काटपाडी से 00.50 बजे, जोलारपेट्टै से 02.50 बजे, सेलम से 04.30 बजे, ईरोड से 05.25 बजे तथा तिरुप्पूर से 06.05 बजे छूटकर कन्याकुमारी 08.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….