गाजीपुर। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के प्रवेश के लिए उद्धोषणा करते हुए आनलाइन प्रवेश का लिंक सार्वजनिक कर दिया है। यह प्रवेश कार्यक्रम 16 दिसंबर, 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी, 2026 तक चलेगा । इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के अंतर्गत 19 जनपदों मे 35 सक्रिय अध्ययन केंद्रों पर लगभग 210 तरह के विभिन्न विषयों कार्यक्रमों मे प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं । कार्यक्रमों की जानकारी इग्नू की वेबसाईट www.ignou.ac.in अथवा rcvaranasi.ignou.ac.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है । इग्नू मे आवेदन की पूरी प्रक्रिया आनलाइन तरीके से समर्थ पोर्टल पर की जाती है । प्रवेश हेतु अधिकारिक वेबसाईट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर सबसे पहले न्यू रेजिस्ट्रैशन टैब पर क्लिक करके लॉगिन आइडी और पासवर्ड बनाया जाता है । तत्पश्चात निर्देशानुसार अन्य सभी फॉर्म विवरण को लॉगिन करके पूर्ण किया जा सकता है । प्रवेश हेतु अपार (APPAR) आइडी,शैक्षणिक प्रमाणपत्र,फोटो और हस्ताक्षर के स्कैन प्रति की ही आवश्यकता होती है। इग्नू मे प्रवेश के लिए स्कूल स्थानांतरण अथवा माइग्रैशन प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होती है । फीस जमा करने के लिए केवल अपने ही ATM/UPI/Net Banking का ही प्रयोग करें । इग्नू मे प्रवेश पुष्टि न होने की दशा मे पूर्ण फीस वापसी का प्रविधान है किन्तु प्रवेश कन्फर्म होने की दशा मे 60 दिवस के भीतर निरस्तीकरन कराने पर फीस मे नियमानुसार कटौती कर फीस वापसी का प्राविधान किया गया है । जनपद मे इग्नू अध्ययन केंद्र 27101 पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर पर सक्रिय कार्यक्रमों मे सर्टिफिकेट ,डिप्लोमा स्नातक और परास्नातक स्तर के कुल 33 प्रमुख लोकप्रिय कार्यक्रम मे प्रवेश लिया जा सकता है । अधिक जानकारी के लिए केंद्र पर अथवा क्षेत्रीय केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं । अथवा इग्नू के सोशल मीडिया नेटवर्क फेसबूक,एक्स,यू ट्यूब आदि पर देख सकते हैं ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….