Breaking News

गाजीपुर: अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती पर नगरपालिका जमानियां में दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाशय गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार,नगर पालिका कर्मी और भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अटल जी की जन्मशती के उपलक्ष्य में चलाया गया स्वच्छता अभियान पूर्व पीएम अटल की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी सुशासन के सूत्रधार थे और पूरे भारत को  शांति के मार्ग पर ले जाने का काम किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष अनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ और आज पूरे भारतवर्ष में संगठन और सरकार इस जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष पांडेय,विजय शंकर राय,संतोष राय,रत्नेश, उद्धव पांडे ,विधानसभा मीडिया प्रभारी संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …