Breaking News

गहमर में वर्चस्‍व को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दो की तलाश जारी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्‍काजाम   

गाजीपुर। बुधवार की रात में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के साथ मौजूद दो अन्य दोस्तों की तलाश जारी है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है। यह घटना गहमर थाना क्षेत्र के खेलू राय पट्टी ग्राम पंचायत की है। मृतक की पहचान विक्की सिंह के रूप में हुई है। गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष के तीन लोगों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इसी दौरान विक्की सिंह को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों थाने के सामने शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। घटना के समय विक्की सिंह के साथ मौजूद दो अन्य दोस्त लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इसके लिए आसपास के इलाके खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, पास के तालाब में गोताखोरों को लगाया गया है। वहीं, एडिशनल एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की है।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …