Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर तथा गुरुकृपा संस्थान, गोरखपुर के बीच हुआ महत्‍वपूर्ण समझौता

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर तथा गुरुकृपा संस्थान, गोरखपुर के बीच शिक्षा, अनुसंधान, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय चेतना, तथा समाजसेवा के विविध क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को संस्थागत रूप देने के लिए कुलपति प्रो जे पी सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में आज एक महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। विश्वविद्यालय की तरफ से समझौते पर कुलसचिव चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी ने हस्ताक्षर किए जबकि गुरुकृपा संस्थान की तरफ से अध्यक्ष श्याम बिहारी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर विश्वविद्यालय की तरफ से प्रो वी के गिरी, प्रो बी के पांडेय, डॉ. अवधेश कुमार, और डॉ हरीश चंद्र जबकि गुरु कृपा संस्थान की ओर से श्री बृजेश राम त्रिपाठी मौजूद रहे। इस समझौता ज्ञापन के प्रमुख उद्देश्य हैं स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान एवं अभिनंदन करना, युवाओं एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति तथा राष्ट्रीय चेतना का विकास करना, स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित कार्यक्रमों, संगोष्ठियों एवं आयोजनों का संचालन करना, विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी एवं कौशल विकास संबंधी गतिविधियों का क्रियान्वयन करना, खेलकूद एवं शारीरिक स्वस्थता के माध्यम से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार करना तथा नशा उन्मूलन तथा राष्ट्रीय चेतना बढ़ाने हेतु अभियानों का संचालन करना हैं। इस समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान हेतु संयुक्त कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर अथवा अन्य उपयुक्त स्थलों पर सम्मान समारोह, व्याख्यानमाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दस्तावेजों, संस्मरणों एवं अनुभवों का संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष गतिविधियां एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शिक्षा, चिकित्सा, स्वावलंबन, कौशल विकास, खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन तथा राष्ट्रीय चेतना संबंधी विविध आयोजन शामिल होंगे। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी ने कहा कि “यह समझौता अकादमिक एवं सामाजिक क्षेत्रों के बीच एक सार्थक सेतु का कार्य करेगा, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा तथा राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया को सशक्त बनाएगा।”

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …