Breaking News

गाजीपुर: हर्षोल्‍लास के साथ मनाई गई महामना मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती

गाजीपुर। महामना मदन मोहन मालवीय की 164 वी जयंती कमलनयन पांडे (सेवानिवृत्त जिला जज) एवं सत्येंद्र नाथ द्विवेदी के संयोजकत्व में लहुरी काशी मैरिज हॉल ,चंदननगर ,रौजा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने महामना की उपलब्धियां एवं विचारों पर चर्चा की। वक्ताओं ने याद दिलाया कि किस तरह महामना ने घूम घूम कर काशी हिंदू विश्वविद्यालय हेतु धन एवं जन सहयोग एकत्र किया था। महामना के दौहित्र प्रदीप चतुर्वेदी ने उनकी वकालत के विषय में याद दिलाते हुए बताया कि काकोरी कांड में 172 लोगों को फांसी की सजा सुना दी गई थी इससे महामना  जी काफी व्यथित हुए और वह पुनः वकालत के क्षेत्र में वापस लौटे और इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए उन्होंने 151 आरोपियों को फांसी की सजा से बरी करा लिया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दीनानाथ चतुर्वेदी पूर्व जिला अभियोजन अधिकारी ने  भी मालवीय जी के शैक्षिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने काशी नरेश को भी सादर नमन किया जिन्होंने विश्वविद्यालय हेतु  जमीन दान में दी थी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत सिंह पूर्व वाणिज्य अधीक्षक रेलवे ने किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा दत्त चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर दयाशंकर उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, दयाशंकर तिवारी, अनिल उपाध्याय, राजेंद्र द्विवेदी, दीनानाथ तिवारी देवदत्त उपाध्याय टीपी सिंह संतोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …