Breaking News

गाजीपुर: एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर मरदह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस डे

गाजीपुर। एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर मरदह में क्रिसमस डे का आयोजन बड़े ही हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का रंग बिखर गया। बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर इस पावन पर्व को खुशी और उमंग के साथ मनाया। क्रिसमस के विशेष अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा एक सुंदर क्रिसमस मेला भी लगाया गया। मेले में बच्चों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। मेले में अभिभावकों की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी अधिक जीवंत व आनंदमय हो गया।इसी दौरान विद्यालय के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब होनहार विद्यार्थियों ने कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की। कराटे प्रतियोगिता में बिपिन, युवराज, अयांश एवं आदित्य ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के मंच से उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विजेता विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता है तथा शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …