लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आज दो भारत रत्नों पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 164वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती श्रद्धापूर्वक और उल्लास के साथ मनायी गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अटल भवन प्रांगण में हवन, पूजन का कार्यक्रम हुआ। कुलपति ने सर्वप्रथम परिसर स्थित पंडित मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। तत्पश्चात, अटल भवन स्थित बिस्मिल पार्क में बिस्मिल शिला पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद अटल भवन प्रांगण में पंडित मालवीय और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। तत्पश्चात, माननीय कुलपति, कुलसचिव श्री चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी सहित विभिन्न शिक्षकों और कर्मचारियों ने विधिवत पूजन हवन कर पंडित मालवीय एवं स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रसाद वितरण से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर श्री सी पी प्रियदर्शी, प्रो वी के गिरि, प्रो बी के पांडेय, प्रो ए के मिश्र, प्रो वी एल गोले, प्रो ए के पांडेय, प्रो प्रभाकर तिवारी, प्रो डी एस सिंह, श्री बृजेश राम त्रिपाठी, डॉ पवन कुमार, श्री आर एन त्रिपाठी, श्री राहुल मिश्र, गरिमा यादव आदि मौजूद रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….