गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल तुरना बडहरा ग्राम में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम के आरम्भ मे मां भारती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन करके किया गया। संबोधित करते हुए सोमारू चॊहान ने कहा सभी हिंदू का जुड़ाव सनातन धर्म से है। हिंदू समाज अपने विविधता को जब एकता में जोड़ लेगा तो उसे कोई नहीं तोड़ सकता। हमें जाति, भाषा, तथा क्षेत्र के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इससे हर सनातनी, हर हिंदू को सजग रहना चाहिए। विदेशी ताकतें प्रलोभन देकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करने में लगे हुए हैं। विदेशियों के इस चाल को सभी हिंदुओं की समझने की आवश्यकता है। जब हम एक रहेंगे तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें डिगा नहीं सकती।राजेश लाल ने कहा हिंदू समाज की जो विविधता है हम जब उसे एकता में बांध लेंगे तो हमें सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता।हम सभी एक साथ मिलकर चलें, एक साथ मिलकर मां भारती के लिए कार्य करें। ऋषिकेश सिंह व प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि हम सब छोटे- बड़े, ऊंची -नीच का मतभेद भुलाकर सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर गुरुप्रसाद गुप्ता,प्रवीण त्रिपाठी, रमाकांत यादव,अर्जुन मास्टर,प्यारी बनवासी,रियां सिंह, गुरुचरण जी, तेरसू यादव, विशाल चौहान, गजानंद यादव, पंकज पाण्डेय, उपेंद्र चौहान, सितारा गिरी, अनिल गुप्ता, शिवमूरत चौहान, राजकुमार चौहान, प्रमोद मद्धेशिया, कृष्णकांत संतोष ,राजीव, सोनू राजभर,राजेश गुप्ता,नरेन्द्र कुमार मॊर्य,मोजीब रहमान,दीलीप गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थॆ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश चौहान व संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कार्यवाह प्रवीण पंकज ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….