गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा.मुख्तार अहमद अंसारी की 145 वीं जयंती व डा.एम.ए.अंसारी इंटर कालेज, यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद का वार्षिकोत्सव गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद चन्दौली विरेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात डा.मुख्तार अहमद अंसारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। समारोह मे बोलते हुए मुख्य अतिथि सांसद विरेन्द्र सिंह ने डाo मुख्तार अहमद अंसारी को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए कहा कि वे भारत ही नहीं विश्व के कई देशो मे अपनी सेवाएं प्रदान किया। उनके नाम पर स्थापित विद्यालय से पढ कर कई बच्चे देश मे अच्छे पदो पर तैनात है। आज के राजनीति परिवेश की चर्चा करते हुए उन्होंने ने कहा कि संसद मे बिपक्ष के सांसदो की आवाज दबा दी जाती है जिससे हमे जिस लिए हमारे क्षेत्र की जनता से सबसे बड़ी पंचायत मे हमे भेजा है उसकी वास्तविक समस्याओं को हम नहीं रख पाते है। विशिष्ट अतिथि बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि आज हमें काफी गर्व का अनुभव हो रहा है कि डा.मुख्तार अहमद अंसारी जैसे महान सख्सियत की जयंती समारोह में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि यह इलाका देश को आजाद कराने से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले बलिदानियों के इतिहास से पटा पड़ा है। उन्होंने कहा डा.मुख्तार अहमद अंसारी के नाम पर संचालित इस विद्यालय में बच्चों विशेषकर छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देखकर स्वत: यहां के अच्छे पठन पाठन के माहौल का पता चल गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार ने विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और कहा कि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक परिणाम श्रेष्ठतम रहा तथा खेलकूद मे छात्रो ने जिले एवं मण्डल मे कई पदक प्राप्त किया।इस मौके पर विद्यालय के खेलकूद में जिला व प्रदेश स्तर के मेडल पाए खिलाड़ियों व विद्यालय में कक्षावार उच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने काफी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,जिसे देखकर लोग जमकर तारीफ किए। इस मौके पर विधायक अब्बास अंसारी, विधायक सुहैब अंसारी मन्नू,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख शारदानंद राय,उमर अंसारी, मंसूर अंसारी,चेयरमैन रईस अहमद,रेयाज अंसारी, शिक्षक नेता चौधरी दिनेश चन्द्र राय, मुन्नन यादव, फेकू सिंह यादव,गोबर्धन सिंह यादव,बलिराम पटेल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सांसद अफजाल अंसारी व संचालन विनय कुमार तिवारी ने किया।अन्त मे विद्यालय के प्राचार्य सुजीत कुमार ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….