Breaking News

कृष्ण सुदामा संस्थान कैथी टोल प्लाज़ा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जनपद गाज़ीपुर एवं वाराणसी में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वावधान में कैथी टोल प्लाज़ा, वाराणसी पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. विजय यादव ने किया, जो कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, गाज़ीपुर एवं वाराणसी के चेयरमैन, साथ ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री हैं। डॉ. विजय यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. विजय यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं संगठनात्मक अनुभव भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा। उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त एवं मजबूत होगा। इस गरिमामयी अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। साथ ही समस्त देवतुल्य समर्थकगण, स्टाफगण, छात्र एवं छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

गन्‍धर्व म्‍यूजिक एकेडमी गाजीपुर का लोक संगीत कार्यशाला सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में 3 दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन तुलसी …