Breaking News

गाजीपुर: ठंड लगने से किसान की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गाजीपुर। बिरनो  थाना क्षेत्र के पलिया गांव में गुरुवार की सुबह शौच के लिए खेत गए एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया गांव निवासी चंद्रमा गौड़ (35) पुत्र राधेश्याम गोंड गुरुवार की सुबह खेत में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान अत्यधिक ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। कुछ समय बाद खेत में पानी भर रहे एक किसान की नजर शव पर पड़ी, जिसने पहचान कर परिजनों को सूचना दी।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिजन जब मौके पर पहुंचे तो शव देखते ही दहाड़े मारकर रोने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि मृतक चंद्रमा गौड़ नागपुर में रहकर पोकलेन मशीन चलाने का काम करते थे और करीब 25 दिन पहले ही घर आए थे। उनके परिवार में पत्नी मंशा के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र है। वे पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। घटना के बाद समाजसेवी संजय यादव व अमित गुप्ता परिजनों के साथ शव लेकर थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …