वाराणसी। कैंट पुलिस ने 70 लाख की धोखाधड़ी मामले में पांच साल से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अकाउंटेंट सौरभ गुप्ता को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अर्दली बाजार स्थित सुविधा साड़ी से 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन मामले में सौरभ की तलाश थी। आरोपी सौरभ गुप्ता ने गुरुग्राम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पटेल नगर में अपना ठिकाना बनाया था। मूलरूप से वह आदमपुर थाना क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी का निवासी है। पीड़ित देवानंद सेवारमानी सप्पू द्वारा अपने फर्म सुविधा साड़ीज अर्दली बाजार वाराणसी में नियुक्त मैनेजर/अकाउंटेंट सौरभ गुप्ता समेत दो लोगों के विरुद्ध फर्जी फर्म अपने नाम से स्थापित कर माल के भुगतान के नाम पर लगभग 70 लाख रुपये गबन करने का मामला दर्ज कराया था।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….