Breaking News

गाजीपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठूडीह-गोडऊर मार्ग पर सोनबरसा पुलिया के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। गोडऊर गांव निवासी राहुल राय (40) पुत्र उमेश चंद्र राय कादीपुर रेलवे स्टेशन से बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब दस बजे पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राहुल राय को पुलिस एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया गया है। पत्नी रिया राय और सात वर्षीय पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …