Breaking News

खुरपका मुहपका बिमारी से बचाने के लिए सातवें चरण के टीकाकरण का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर! मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार शाही ने बताया है कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका-मुहपका बीमारी से बचाव टीकाकरण का 7वॉ चरण दिनांक 22.01.2026 से प्रारम्भ किया गया है। उक्त अभियान की अवधि 45 दिन दिनांक 22.01.2026 से 10.03.2026 तक (दिनांक 26.01.2026 को गणतन्त्र दिवस तथा दिनांक 02.03.2026 एवं 04.03.2026 होली पर्व का सार्वजनिक अवकाश रहेगा) जनपद में गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के टीकाकरण हेतु 651000 खुराक प्राप्त हो गयी है। विकास खण्डवार टीमों का गठन कर टीकाकरण का कार्य रोस्टर अनुसार प्रारम्भ हो चुका है। उन्होने जनपद के पशुपालकों से अनुरोध किया है कि अपने पशुओं को टीकाकरण कार्य कराने में पशुपालन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों का सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …