Breaking News

महामृत्युंजय महायज्ञ के लिए शेरपुर खुर्द में हुआ भूमि पूजन

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गाव में  श्री महावीर मंदिर परिसर के बगल में   19 से 27  फरवरी तक होने वाले  महामृत्युंजय महायज्ञ के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ।काशी से पधारे राजगुरु मठ के पीठाधीश्वर परम संत जगतगुरू शंकराचार्य  स्वामी अनंन्तानंन्द सरस्वती जी के देखरेख में वेद मंत्रोच्चार के बीच पूजन हुआ। स्वामी अनंन्तानंन्द सरस्वती जी ने कहा कि यज्ञ संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी है। वातावरण के शोधन का जो कार्य यज्ञ करता है वह कहीं और संभव नहीं है। इससे ऐसा वातावरण सृजित होता है जो जन कल्याणकारी होने के साथ-साथ संपूर्ण प्रकृति के लिए लाभदायक होता है। यज्ञ के वैज्ञानिक तथ्यों को समझाते हुए कहा कि जब विज्ञान इतना सशक्त नहीं था तब हमारे धर्म ग्रंथों में मंत्रों के माध्यम से जो कर दिखाए उसे पर विज्ञान आज शोध कर रहा है। नौ दिनों तक होने वाले यज्ञ में  क्षेत्र  सभी लोगों से अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की। इस अवसर पर रामानंद सरस्वती ,पूर्व प्रधान  लल्लन राय, हेमनाथ राय,मिथलेश राय,प्रेमशंकर शुक्ला नीरज राय,अमरनाथ राय, सुदामा यादव, राजकुमार ठाकुर, धनंजय राय, आशीष राय सिंटू, बागीश राय,गोलू राय, बैजनाथ राम,  गायक कल्पनाथ यादव, लोरिक यादव, मुन्ना मिश्रा,शिक्षक रमेश राय, विक्की राय, अंशु गुप्ता,अंजनी राय, विवेक राय, गोविंद चौधरी,राजदीप यादव   सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …