Breaking News

गाजीपुर: बस के उतरते मरीजों की खुशी, दिल को सुकून पहुँचाने वाली थी – संजीव कुमार सिंह

गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन व डायरेक्टर क्लब रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चिन्हित 30 लाभार्थियों का पहला जत्था सफल लेंस प्रत्यारोपण के उपरांत वापस अपने-अपने घरों को आ गए है | उन्होंने बताया कि इन सभी लाभार्थियों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण श्री कांची कामकोठी मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित वाराणसी के सुप्रसिद्ध आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल में कुशल नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किया गया | लेंस प्रत्यारोपण के उपरांत सभी लाभार्थियों को हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा आवश्यक दवाओं के साथ ससम्मान बस द्वारा उनके गंतव्य सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज, गाजीपुर के लिए रवाना किया गया, जहाँ रोटरी क्लब गाजीपुर के पदाधिकारियों सहित सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंधतंत्र द्वारा स्वागत किया गया | उन्होंने बताया कि बस से उतरने समय सभी लाभार्थियों के चेहरों पर व्याप्त ख़ुशी को देखकर उन्हें व उनकी पूरी टीम के सदस्यों के दिल को बहुत ही सुकून मिला | उनकी खुशियों ने हमारे अन्दर नए उर्जा का संचार कर दिया | लाभार्थियों ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि उनका इलाज़ पूरी तरह निःशुल्क कराया गया तथा कहीं भी उनसे एक रुपये तक की मांग नहीं की गयी | उन्होंने बताया कि आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल में भी उनका आत्मीयता के साथ देखभाल किया गया | इसके लिए सभी लाभार्थियों ने रोटरी क्लब गाजीपुर के सभी सदस्यों व आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया | निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर के प्रोजेक्ट के को-चेयरमैन रो० सानंद सिंह ने बताया कि निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर से उन सभी लाभार्थियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया जो किन्हीं कारणों से अपना इलाज़ नहीं करा पा रहे थे | भविष्य में हम इस तरह के परियोजनाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे | उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों को धन्यवाद दिया | रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल तथा सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा ने अपने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर इस प्रकार के शिविरों का आगे भी आयोजन करते रहेगी |इस अवसर पर  रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन व डायरेक्टर क्लब रो० संजीव कुमार सिंह, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० सानंद सिंह, रो० असित सेठ, रो० राजेश प्रसाद, रो० विनय कुमार सिंह, रो० संजर नासिर, रो० संतोष कुमार वर्मा, रो० जीशान जिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे |

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …