गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यू.पी.सी.ए. ट्रायल 2026-27 के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण आगामी 30 जनवरी 2026 मध्यरात्रि तक खुला हुआ है | उन्होंने मंडल के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील किया कि निर्धारित समयसीमा के समाप्त होने स्व पूर्व अपना-अपना पंजीकरण करा लें | साथ ही उन्होंने बताया कि मंडल के अंतर्गत कोई भी टूर्नामेंट बिना यू.पी.सी.ए. अथवा सबद्ध जिला क्रिकेट संघ द्वारा अनुमोदित होने के उपरांत ही वैध माना जायेगा | अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित आयोजकों के विरुद्ध न्यायसंगत कार्यवाही की जा सकती है | उन्होंने बताया कि सभी अनुमोदित टूर्नामेंट में उन्हीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन वैध मन जायेगा जिन्होंने स्वयं को यू.पी.सी.ए के पोर्टल पर पंजीकृत किया है | खिलाड़ियों का आकंलन खेल कौशल के साथ-साथ खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन के आधार पर किया जायेगा, ताकि प्रदेश स्तर पर उन खिलाड़ियों को वरीयता मिल सके जो कि अनुशासन में रहते हुए बेहतर खेल कौशल से परिपूर्ण हो | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सत्र 2026-27 के ट्रायल हेतु खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल आगामी 30 जनवरी 2026 को मध्यरात्रि तक कार्य करता रहेगा | आगमी ट्रायल के दौरान केवल पंजीकृत खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया जायेगा | उन्होंने मंडल के शेष अपंजीकृत समस्त खिलाड़ियों से अपील की कि https://www.registration.upca.tv वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नियत तिथि 30 जनवरी 2026 से पूर्व अवश्य करा लें | असुविधा तथा अधिक जानकारी के लिए खिलाडी अथवा उनके अभिभावक जनपद गाजीपुर में मण्डल कार्यालय में रंजन सिंह (मोबाइल नंबर – 7007684929), जनपद मऊ में शारदा नारायण हॉस्पिटल में आर्यन सिंह (मो०नं० – 9151625409), तथा बलिया से अजित कुमार सिंह (मो० 9616110058 / 9580702880) से सम्पर्क कर सकते हैं | उन्होंने बताया कि पंजीकरण केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य है |
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….