Breaking News

सीएम योगी से मिले जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह व पंकज सिंह चंचल, दिया करोड़ों के विकास कार्य का प्रस्‍ताव

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह चंचल जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के साथ सीएम योगी से मिले। पंकज सिंह चंचल ने जिले के विकास के संदर्भ में कई परियोजनाओं के करोड़ों का प्रस्‍ताव सीएम योगी को दिया और कहा कि यह जिले के विकास के लिए अत्‍यंत आवश्‍यक है जिसमे वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर औडि़हार के पास ऊपरगामी पैदल पुल, भड़सर वेदबिहारी पोखरा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य, जंगीपुर-लावा मार्ग से अरखपुर होते हुए पारा तक मार्ग का चौड़ीकरण, बक्‍सुपुर से मनारपुर होते हुए सुसुंडी के पास कठवा मोड़-कासिमाबाद मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य, कासिमबाद ब्‍लाक के मिर्जापुर गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के लिए शौचालय, पानी की टंकी, बिजली, पार्किंग एवं विवाह घर का कार्य, देवकली में ग्राम तलिसा में पुलिया एवं अपरोच का निर्माण, करंडा के लीलापुर नहर पुलिया से जमुआव बाईपास तक पटरी पर सड़क का निर्माण, लीलापुर से इटहां तक संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण, सादात के ग्राम मिर्जापुर के सरैया में उदंती नदी पर पुलिया का निर्माण, सैदपुर भितरी, धुर्वाजुन शादियाबाद मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य का प्रस्‍ताव दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …