Breaking News

इनरव्हील क्लब गाजीपुर में मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण का आधिकारिक दौरा, बोली समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़िए और मिसाल पेश कीजिए

गाजीपुर! इनरव्हील क्लब “मंडल 312” की मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण ने गाजीपुर इनरव्हील क्लब का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान इनरव्हील क्लब की पदाधिकारियों और सदस्याओं द्वारा माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया, इसके बाद उन्होंने क्लब की अध्यक्ष राजश्री सिंह, सचिव रूबी संजर और अन्य सदस्यों के साथ बैठक की और वर्ष भर के सामाजिक कार्यों का अवलोकन किया और क्लब के आगामी कार्यों हेतु दिशा निर्देश दिए, अपने दौरे के दौरान मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की और गाजीपुर इनरव्हील क्लब के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक महिला संगठन है, जो समाज में सेवा और मित्रता के माध्यम से ज़रूरतमंदों की सहायता करता है और इस बार हमारी थीम है स्टेपअप लीड बाई एग्जांपल यानि आगे बढ़िए और उदाहरण पेश कीजिए, उन्होंने बताया कि गाजीपुर इनर व्हील कल तीन दशक से ज्यादा पुराना क्लब है और ये लोग अपने संसाधनों से अच्छा कार्य कर रही हैं। क्लब अध्यक्ष राजश्री सिंह ने बताया कि मंडलाध्यक्ष के दौरे से इनरव्हील क्लब के सदस्यों को उत्साह और प्रेरणा मिली है, उन्होंने बताया कि हमलोग जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा खड़े हैं। उन्होंने मंडलाध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विनीता सिंह, मंजू सेठ, रूबी संजर, साक्षी जायसवाल, डॉ० निमिषा, प्रीति, सरिता सेठ, अनीता आदि उपस्थित रहीं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …