गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय बक्सुपुर गाजीपुर में विशेष अभियान के तहत 65 मरीजो का लेंस प्रत्यारोपण हुआ। इस संदर्भ में नेत्र सर्जन डॉ. एके राय ने बताया कि 15 फरवरी से 18 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर 65 मरीजो का नेत्र परीक्षण करके निशुल्क ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। उन्होने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारको को यह सुविधा मां दुलेश्वरी नेत्रालय प्रदान करता है। उन्होने बताया कि लेंस प्रत्यारोपण प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. निशांत राय ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….