Breaking News

गाजीपुर: सीएम योगी के आदेश के बावजूद कलेक्‍ट्रेट के सैकड़ों कर्मचारियों का होली पर्व पर नहीं मिला वेतन

गाजीपुर। सीएम योगी के आदेश होली के पहले राज्‍य कर्मचारियों का वेतन मिलेगा इसके बावजूद कलेक्ट्रेट गाजीपुर के सैकड़ों कर्मचारियों का वेतन रविवार तक नही मिला है। कलेक्‍ट्रेट में कार्यरत क्‍लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और वाहन चालकों का वेतन नही मिलने से होली का पर्व उनके लिए फिका हो गया है। महीने के अंत में बनिया पिछला हिसाब चुक्‍ता करते ही आगे का उधार देगा और बचत का पैसा पूरे महीने में खर्च हो गया है। ऐसे में इन कर्मचारियों के सामने होली पर्व पर बड़ी विकट समस्‍या उत्‍पन्‍न हो गयी है। राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्‍यक्ष शम्‍भू गुप्‍ता ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि मुख्‍यमंत्री के आदेश के बावजूद भी अधिकारियों के लापरवाही के चलते सैकड़ों कर्मचारियों को वेतन नही मिला है यह सरासर शासन के आदेश का उल्‍लंघन है। कर्मचारियों में आक्रोश है। इस संदर्भ में प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन रिसिव नही हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …