Breaking News

कांशीराम जयंती के अवसर पर बसपा करेगी एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी 15 मार्च को कांशीराम जयंती के मौके पर अपना शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई हैं. राजधानी लखनऊ में इस अवसर पर पार्टी की ओर एस बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा. जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ चलो को आह्वान किया है. इस कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो सकती हैं और पार्टी की आगे की रणनीति की तस्वीर पेश कर सकती हैं। कांशीराम जयंती पर लखनऊ में पुरानी जेल रोड पर स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें बसपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिलेगा. इस कार्यक्रम को सभी 12 मंडलों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का आखिरी रूप रेखा तैयार की जा रहा है. लखनऊ के अलावा बसपा नोएडा और राजस्थान के भरतपुर में भी विशाल रैली का आयोजन करेगी। कांशीराम जयंती आयोजन को बहुजन समाज पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है. लखनऊ के कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो सकती हैं और वो अपने समर्थकों को संबोधित कर सकती हैं. हालांकि अभी इसे लेकर कोई फ़ाइनल फैसला नहीं हो पाया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …