Breaking News

मार्च के पहले हफ्ते में ही पारा 35 डिग्री के पार, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी मुश्किलें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं. मार्च के पहले हफ्ते में ही पारा 35 डिग्री के पार चला गया है. सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. दिन की धूप अब लोगों को बेहद परेशान कर रही है. आने वाले दिनों में और बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती हैं यानी तापमान 40 डिग्री के आसपास तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में आज शुक्रवार 6 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा. आसमान एकदम साफ़ रहेगा और दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी. दिन में ये धूप और तल्ख हो जाएगी. जिससे चुभन भरी गर्मी का एहसास होगा. प्रदेश के सभी जिले ग्रीन ज़ोन में रहेंगे, कहीं कोई बारिश या बादलों के आसार भी नहीं दिख रहे हैं. हालांकि आज से तेज सतही हवाओं का दौर थम जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …