Breaking News

गाजीपुर: जिला सैनिक बंधु की बैठक में हुआ समस्‍याओ का निस्‍तारण

गाजीपुर। जिला सैनिक बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। जिला सैनिक बन्धु बैठक का प्रारंभ आई सी-89357 एफ कैप्टन प्रशान्त कुमार चौरसिया जो दिनांक 22 मार्च 2026 को भैरव बटालियन में शहीद हुये हैं, को 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात् विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ० प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजीपुर के सम्बोधन से प्रारंभ हुआ। बैठक में  अपर जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठकों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। समीक्षा उपरान्त पाया गया कि जनवरी महीने तक कुल 77 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। जिसमें 64 आवेदन पत्रों का निस्तारण की आख्या प्राप्त हो चुकी है। 6 प्रकरण शस्त्र एवं 7 प्रकरण दूसरे विभाग का निस्तारण लम्बित है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन प्रकरणों की आख्या प्राप्त नहीं हुई है, उन सारे प्रकरणों को आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर सम्बंधित विभाग के नाम से प्रकरण दर्ज करा दिया जाय। बैठक में 11 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा दिया गया। जिसके निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में 55 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित थे। बैठक के अन्त में सेवानिवृत्त आ० कैप्टन बब्बन राम निवासी साधोपुर के द्वारा 5वे खेलो मास्टर/राष्ट्रीय खेल 2026 जो कि चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक आयोजित किया गया उसमें 300 मीटर बाधा दौड़ एवं 4×100 रिले दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर उन्हें मेडल एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया। बैठक का समापन जिला सैनिक बन्धु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजीपुर ने अपने सम्बोधन से किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …