Breaking News

वाराणसी: फेक आईडी रिजर्वेशन कराकर यात्रा कर रहें दो यात्री गिरफ्तार

वाराणसी। मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी  आशीष जैन के निर्देश में  एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान  के नेतृत्व में अनाधिकृत टिकट पर यात्रा ,फेक आइडी  एवं टिकट जालसाजों पर अंकुश लगाने हेतु सक्रियता बढ़ाते हुए मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों  एवं टिकट जांच कर्मचरियों को  सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया  है तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में वाराणसी मंडल में  विशेष टिकट  जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमे मंडल के  छपरा ,बलिया,मऊ,सीवान,थावे,देवरिया सदर, वाराणसी एवं बनारस  इत्यादि स्टेशनों  के टिकट जांच परीक्षक तथा स्लीपर, (आईसीपी)  रेड की टीमों को विशेष  रूप से लगाया गया है । साथ ही  रेलवे सुरक्षा बल टीमों  द्वारा भी स्टेशन एवं टिकट काउंटरों पर लगे  क्लोज सर्किट कैमरों  के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है एवं  संधिग्द्ध यात्रियों से पूछ-ताछ की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को छपरा आईसीपी के उप मुख्य टिकट निरीक्षक  सुधाकर मिश्रा द्वारा गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस में सघनता से  टिकट जांच की जा  रही थी तभी  S 1 कोच में बर्थ संख्या 34,35,37 तथा 38 पर  कटिहार से जालंधर तक पी.एन.आर संख्या  6366072252 यात्रा  कर रहे यात्रियों की आई डी की जाँच की जिसमें ज्ञात हुआ कि इस PNR के यात्री के द्वारा फेक आईडी का यूज किया जा रहा था। यात्री का वास्तविक नाम  शहाबुद्दीन, पिता-मोहम्मद तबजूम, कौशर अली के नाम पर यात्रा कर रहे हैं उनका आधार कार्ड  टेम्पर्ड कर एडिट किया गया है । दूसरे यात्री का असली नाम-मोहम्मद आसिफ है, जो मोहम्मद अब्दुल हक के नाम पर यात्रा कर रहा था । उन दोनों आइडी मिलान कर फर्जी  आइडी घोषित कर उन्हें सीवान जंक्शन स्टेशन पर उतार लिया गया और अग्रिम कार्यवाही हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान को सुपुर्द कर दिया गया । रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि अपने अधिकृत टिकट पर ही यात्रा करें एवं यात्रा के दौरान केवल वैध एवं मूल पहचान पत्र का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रति प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की अनियमितताओं को रोकने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …