Breaking News

नगर पंचायत सादात के मनोनीत तीन सभासदो को दिलाई गयी पद एवं गोप‍नीयता की शपथ

गाजीपुर। शासन द्वारा नगर पंचायत सादात में मनोनीत तीन सभासदों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। जखनियां के एसडीएम अतुल कुमार ने मनोनीत सभासद सुभाष लाल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुशवाहा शेट्टी और शनि राजभर को शपथ दिलाई।इस अवसर पर एसडीएम ने सभी मनोनीत सभासदों से अपने कर्तव्यों और दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह किया और उनसे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नगरवासी तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान भी किया।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मदेव यादव ने मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनसे नगर के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील किया। वहीं मनोनीत सभासदों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई। शपथ ग्रहण समारोह में अधिशासी अधिकारी (ईओ) सोनल जैन, सभासद राजू मद्धेशिया, मु. आजाद, शशिकांत, वरिष्ठ लिपिक जित्तन, अनिल कुमार, छोटू कुशवाहा, सद्दाम और अमन कुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। दूसरी तरफ पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानंद सिंह मुन्ना समेत अन्य शुभचिंतकों ने भी मनोनीत सभासदों को बधाई दी है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …