Breaking News

नगर पालिका जमानियां के मनोनीत चार सभासदो को दिलाई गयी शपथ

गाजीपुर।  सोमवार को आदर्श नगर पालिका परिषद् जमानिया के सभागार में सम्पन्न हुए मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में जमानिया एसडीएम  ज्योति चौरसिया ने पांच में चार मनोनीत सभासदों शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण के पश्चात चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने मनोनीत सभासदों ज्योत्सना  कुशवाहा, चंद्रशेखर निगम, श्री कुमार वर्मा, अवधेश बिंद जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने सभासदों के मनोनयन हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल का आभार प्रकट किया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण, संगठन में योगदान और कर्मठता को सम्मान दिया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया और भारतीय जनता पार्टी जमानिया नगर के मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर  वर्मा  ने सभागार में सभी सभासदों का स्वागत किया।इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार, बाबू संतोष कश्यप,कर निरीक्षक विजयशंकर राय, मीडिया प्रभारी संजीत यादव,महामंत्री राजू पांडे, सभासद रोहित शर्मा,मोहन राम,शमीम अंसारी,आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …