Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के आर्थोपेडिक के वरिष्ठ सर्जन डॉ अजीत सैगल को किया सम्‍मानित

वाराणसी। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के स्वर्ण जयंती वर्ष पूर्ण होने पर सात दिन के समारोह का आयोजन 5 अप्रैल को अकादमी के भव्य प्रेक्षागृह में माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी के द्वारा उदघाटन से प्रारंभ हुआ। समारोह में माननीय मंत्री जयवीर जी, सांसद दिनेश शर्मा जी और महापौर लखनऊ सुषमा जी उपस्थित थीं। इस अवसर पर देश भक्ति में ओत प्रोत आनन्द मठ नाटक का मंचन हुआ। अकादमी के अध्यक्ष डॉ रति शंकर त्रिपाठी ने स्वागत कर मुख्यमंत्री योगी जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।  समारोह में वाराणसी के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अजीत सैगल को उनकी सामाजिक सेवा, रंगमंच से लगाव एवम् अस्थि रोग सर्जन के रूप में उपलब्धियों की सराहना हेतु अंग वस्त्र प्रदान कर और स्मृति चिन्ह प्रदान सम्मानित किया गया। डॉ अजीत सैगल के मिले इस सम्मान के लिए आई एम ए के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन सचिव डॉ अरुण त्रिपाठी , डॉ अतुल सिंह, डॉ के पी अग्रवाल, डॉ एस सी गोयल, डॉ संजय यादव, सुमन पाठक, संजीव अग्रवाल, डॉ आनंद शर्मा रंजीत चढ्ढा चंद्र शेखर कपूर, वीरेंद्र कपूर डॉ शैलेंद्र सहित सैकड़ों लोगों ने डॉ सैगल को बधाई दी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …