Breaking News

पूर्व राज्‍यपाल कलराज मिश्र का डॉ. विजय यादव ने किया स्‍वागत अभिनंदन

वाराणसी। पूर्व राज्‍यपाल कलराज मिश्र के गाजीपुर आगमन पर कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, गाज़ीपुर एवं वाराणसी के चेयरमैन तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री द्वारा कैथी टोल प्लाज़ा पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी एवं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …