Breaking News

गाजीपुर: सेवानिवृत्त प्रवक्ता वीरेन्द्र नाथ राम को दी गयी भावभीनी विदाई

ग़ाज़ीपुर। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज में मंगलवार को एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 31 मार्च 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए प्रवक्ता वीरेन्द्र नाथ राम जी को ससम्मान विदाई दी गई। वीरेन्द्र नाथ राम जी ने अपने शिक्षण जीवन के 38 वर्षों तक विद्यालय में निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ सेवा प्रदान की। उनके कार्यकाल में न केवल विद्यार्थियों का शैक्षिक विकास हुआ, बल्कि उन्होंने अपने सौम्य व्यवहार, अनुशासन और मार्गदर्शन से सहकर्मियों के बीच भी विशेष स्थान बनाया।विदाई समारोह के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक हो गया। अपने अनुभव साझा करते हुए वीरेंद्र नाथ राम जी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।व्यक्तिगत रूप से भी कई शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य उदय राज ने बताया कि उनका वीरेंद्र जी के साथ लगभग 26 वर्षों का साथ रहा, जिसमें उन्हें उनका स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा। उन्होंने कहा कि यह साथ उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।विद्यालय परिवार की ओर से वीरेंद्र नाथ राम जी के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य  उदय राज,  सत्येन्द्र सिंह ,मन्नू राम, गौरव प्रताप सिंह,गिरीश चौबे, सत्यनारायण पांडे,कमलेश कुमार निरंकारी,मंगल सिंह यादव,सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं परिचारकगण उपस्थित रहे। समारोह में वीरेंद्र नाथ राम को विद्यालय परिवार की ओर से मोमेंटो, रामायण, अंगवस्त्रम देकर और माला पहना कर समापन सम्मान-समारोह एवं विदाई संबोधन के साथ हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …