Breaking News

गाजीपुर: विधायक जैकिशन साहू ने अग्नि पीडि़त को दी आर्थिक सहायता

गाज़ीपुर। क्षेत्र के ग्रामसभा बाघी में बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई थी जिससे किसानों की खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में दधिबल बिन्द, प्रदुमन उर्फ पारु बिन्द और रज्जन बिन्द को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर सदर विधानसभा के विधायक जैकिशन साहू मंगलवार को मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाया तथा तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हर दुख-दर्द में साथ खड़ी है और आगे भी उनका सहयोग करती रहेगी।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, विधायक प्रतिनिधि आदित्य यादव, सेक्टर प्रभारी सिंघासन यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव, रामविजय यादव, अभिषेक यादव, बचनू यादव, प्रवीन कुमार, धिरेन्द्र कुमार (धीरु) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।समाजवादी पार्टी के नेता एवं समाजसेवी अंजनी कुमार गौरव ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में किसानों के साथ खड़ा होना बेहद सराहनीय है। उन्होंने भी पीड़ित किसानों की हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।विधायक जै किशन साहू ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …