Breaking News

गाजीपुर: विद्युत कर्मचारियों के आवास पर स्‍मार्ट मीटर लगाए जाने पर मजदूर पंचायत नाराज, कहा- अब होगा धरना-प्रदर्शन  

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा गाजीपुर ने आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मीटिंग कर कर्मचारियों के आवास पर विभागीय अधिकारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा किया है। संगठन के मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि विवेक खन्ना अधीक्षण अभियंता गाजीपुर अध्यक्ष पावर कारपोरेशन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। अध्यक्ष पावर कारपोरेशन ने पिछले दिनों स्पष्ट रूप से आदेश दिया था कि कहीं कोई नया मीटर अगले आदेश तक नहीं लगाया जाएगा लेकिन कर्मचारियों के यहां डरा धमकाकर जबरदस्ती मीटर लगाने का काम हो रहा है जिसका विद्युत मजदूर पंचायत विरोध करता है। श्री श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि यदि जोर जबरदस्ती करके अध्यक्ष पावर कारपोरेशन के आदेश को ना मानते हुए कर्मचारियों के आवास पर मीटर लगाना बंद नहीं किया  गया तो विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर सर्किल ऑफिस गाज़ीपुर पर धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा। संगठन के संरक्षक शिव दर्शन सिंह मामा ने अधीक्षण अभियंता गाजीपुर से अध्यक्ष पावर कारपोरेशन के आदेश की पालन करने की मांग किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …