Breaking News

गाजीपुर: उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा पर टिप्‍पणी पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की घटिया राजनीति- जिला महामंत्री विष्णु सिंह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता की।प्रेस वार्ता के जरिये बीजेपी के जिला महामंत्री विष्णु सिंह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध दर्ज कराया।उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की।उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी के जमानिया से विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में जम्मू काश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर ओछी टिप्पणी कर अपनी घटिया सोच और घटिया राजनीति को उजागर कर दिया है।बीजेपी जिला महामंत्री ने कहाकि कुछ दिन पहले गाजीपुर के सपा सांसद ने भी ऐसी ही घटिया टिप्पणी कर अपनी घटिया सोच दर्शायी थी,अब सपनके विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भी ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर समाजवादी पार्टी की फितरत को दर्शाया है।उन्होंने गाजीपुर की जनता से अपील करते हुए कहाकि सपा के ये नेता भाजपा के सम्मानित नेताओ पर अभद्र और ओछी टिप्पणी कर अपनी टीआरपी बढ़ाना चाहते है,और चर्चा में बने रहने की घटिया राजनीति करते है।उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता स्वयं ऐसे नेताओं को सही जवाब देगी।उन्होंने दावा किया कि जनता अमर्यादित टिप्पणी करने वाले ऐसे राजनेताओ को अच्छा सबक सिखाएगी।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह पर पलटवार करते हुए कहाकि मनोज सिन्हा की राजनीति पर जातिगत टिप्पणी करने वाले ओमप्रकाश सिंह के पर्यटन मंत्री के कार्यकाल के दौरान 7 करोड़ का घोटाला हुआ।जिसकी जांच चल रही है।बीजेपी जिला महामंत्री ने कहाकि कमीशनबाजी और ठेका मैनेज करने वाले लोग गाजीपुर का विकास करने  वाले मनोज सिन्हा के विकास कार्यो पर जातिगत टिप्पणी कर अंगुली उठाने की कोशिश कर रहे है।जिसे बीजेपी का कार्यकर्त्ता और आम जनता कभी बर्दाश्त नही करेगी।इस दौरान उनके साथ दयाशंकर यादव,पंकज कुमार राय,अविनाश सिंह,सोनू,राजन प्रजापति,गर्वजीत सिंह आदि बीजेपी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गन्‍धर्व म्‍यूजिक एकेडमी गाजीपुर का लोक संगीत कार्यशाला सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में 3 दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन तुलसी …