गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता चिरायु प्रसाद श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि उनके आवास आमघाट गाजीपुर में मनाई गई ।जिसमें हर दल एवं हर वर्ग के लोगों ने उनको श्रद्धां जलि अर्पित की।राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत,डॉक्टर अवधेश सिंह, पुर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह , विधायक वीरेंद्र यादव ने उनके व्यक्तित्व के साथ उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चिरायु प्रसाद समाज सेवा एवं गरीबों के हित में सदा खड़े रहते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया,उनकी छती इस जनपद के लिए अपूरणीय है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा के प्रतिनिधि, कांग्रेस नेता चंद्रिका सिंह, अजय श्रीवास्तव,समेत काफी संख्या में अधिवक्तागण, पत्रकार , डाक्टर एवं अन्य बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….