Breaking News

गाजीपुर: योगी जी के जन्मदिन पर नेता अरुण सिंह के ‘जन चौपाल’ में पहुंचे 57 बूथों के लोग

​गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर क्षेत्र में एक विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस भव्य चौपाल का आयोजन खुद वरिष्ठ नेता अरुण सिंह द्वारा अपने स्तर से किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता अरुण सिंह ने क्षेत्र के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को बेहद आत्मीयता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि नेता अरुण सिंह जी की ओर से मात्र 1 से 25 बूथों के लोगों का ही आवाहन किया गया था। लेकिन अरुण सिंह की लोकप्रियता और जनता के प्रति उनके गहरे लगाव का असर ऐसा था कि बिना बुलाए ही आसपास के गांवों के 1 से 57 बूथों के लोग स्वतः स्फूर्त होकर कार्यक्रम में पहुंच गए। जनता का यह भारी हुजूम नेता अरुण सिंह के प्रति उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। भारी भीड़ को देखते हुए अरुण सिंह जी ने तय किया कि शेष बूथों की गणना ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ की तर्ज पर की जाएगी और बाकी बचे बूथों के लोगों के साथ अगली तारीख पर विशेष बैठक कर जन चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। योगी जी के जन्मदिन के इस पावन अवसर पर सर्वसमाज की एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में विशेष रूप से सैंकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग नेता अरुण सिंह जी से मिलने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने की, जिनमें प्रमुख रूप से ​बिसरू बनवासी, उदय पाल (पाल सभा अध्यक्ष), केशरी बिन्द (बिन्द समाज अध्यक्ष), शिव बचन चौहान (चौहान सभा अध्यक्ष), बिना गोड़ (महामंत्री, गोड़ समाज), मुराहु बिन्द (पिछड़ा वर्ग)। ​विनोद पांडे, धर्मपाल पांडे, ज्ञानेंद्र सिंह (जिला महामंत्री, माध्यमिक शिक्षा संघ), उदय प्रताप मास्टर (अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा संघ)। ​शिवप्रसाद सिंह (डायरेक्टर, डीसीएफ), बलराम सिंह (क्षत्रिय समाज), अशोक चौहान (प्रधान संघ)। ​खरपतु यादव (यादव महासभा), राम नारायण पासवान (जिला महामंत्री, पासवान समाज), विजई पासी (पासी समाज), राम मूरत मास्टर (हरिजन समाज)। ​विजय सिंह (रिटायर्ड प्रिंसिपल), राजेश सिंह गुड्डू प्रधान, संजय बिन्द प्रधान, गणेश सिंह प्रधान और बबलू सिंह प्रधान शामिल रहे। ​इस भव्य और सफल कार्यक्रम के आयोजक जुझारू युवा नेता सर्वोत्तम पांडे रहे, जिनके कुशल प्रबंधन के चलते मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन एक उत्सव के रूप में तब्दील हो गया।

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …