Breaking News

महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वाशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर ने रचा इतिहास, प्रथम बैच के सभी छात्र-छात्राएं पास

शिवकुमार

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वाशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर ने इतिहास रचा है। मेडिकल कालेज के प्रथम बैच के 99 मेडिकल छात्र शत-प्रतिशत उत्‍तीर्ण हो गये हैं। उत्‍तीर्ण मेडिकल छात्र-छात्राएं अब एक वर्ष के इंटरशिप के बाद देश और समाज की सेवा करेंगे। इस संदर्भ में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि 2021 में नीट परीक्षा से उत्‍तीर्ण काउंसलिंग द्वारा 100 बच्‍चों ने मेडिकल कालेज गाजीपुर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन लिया था। कुछ समय बाद एक छात्र ने पढ़ाई छोड़ दी शेष 99 छात्रों ने अपने अध्‍ययन को जारी रखा। 2026 के अंतिम समेस्‍टर की परीक्षा देने के बाद परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमे 99 छात्र-छात्राएं सभी उत्‍तीर्ण हो गये। प्रिंसिपल डा. आनंद मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्‍जवल भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्‍होने कहा कि यूपी सरकार के मंश के अनुरुप उत्‍तीर्ण छात्र-छात्राएं एक वर्ष के इंटरशिप के बाद देश-प्रदेश में अपनी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं देंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष सरोज कुशवाहा व प्रदेश उपाध्‍यक्ष कृष्‍ण बिहारी राय को सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल ने दी बधाई

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा पार्टी के 55 …