Breaking News

गाजीपुर: गंगा नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत

गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा माहेपुर निवासी कृष्णा बिंद (साढ़े तीन वर्ष) व प्रिया बिंद (5) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे के आसपास की है। मृतक बच्चे संतोष बिंद के है। बच्चे सुबह घूमते हुए गंगा नदी किनारे गये थे। कुछ लोंगो ने उन्हें वहां देखा तो वापस जाने को कहा था। बच्चे पुनः घूमकर गंगा नदी किनारे गये और नदी में उतर गये। डूबते बच्चों को दूर खड़े आदमी ने देख कर शोर मचाया जबतक लोग वहां पहुंचते तबतक दोनों बच्चे डूब गए थे। बच्चों का शव गंगा नदी से निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षोत्सव का दूसरा दिन: ‘दीक्षोत्सव-2026’ के तहत आयोजित हुईं तीन बौद्धिक प्रतियोगिताएं एवं भव्य कवि सम्मेलन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित आठ दिवसीय ‘दीक्षोत्सव-2026’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों …