Breaking News

बीएचयू के प्रोफेसर डा. लालता प्रसाद जाएंगे दक्षिण कोरिया, देंगे व्‍याख्‍यान  

वाराणसी। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 27 एवं 28 जुलाई 2026 को आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बहु विषयक सम्मेलन”इंटरनेशनल मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्फ्रेंस ऑन एजुकेशन, रिसर्च, इनोवेशन एंड मैनेजमेंट (IMCERIM-2026)” में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए काशी हिंदूविश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के प्रोफेसर डॉ. लालता प्रसाद “रोल ऑफ लीडरशिपइन इफेक्टिव एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट” विषय पर विशेष व्याख्यानदेंगे। इस सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, शिक्षा प्रशासक, नीति-निर्माता एवं प्रबंधन विशेषज्ञ भाग लेंगे।अपने व्याख्यान में प्रो.प्रसाद प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता, शैक्षिक संस्थानों में सुशासन, गुणवत्ता संवर्धन, नवाचार, रणनीतिक योजना, संकाय विकास तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों मेंनेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही वे नैतिक नेतृत्व, सहभागितापूर्ण निर्णय-निर्माण तथा बदलती वैश्विकशैक्षिक चुनौतियों के समाधान पर अपने विचार साझा करेंगे। यह व्याख्यान प्रतिभागियोंको आधुनिक शैक्षिक प्रशासन की नई दिशाओं से परिचित कराते हुए भविष्य उन्मुख, समावेशी एवं प्रभावी शिक्षा व्यवस्था के निर्माणहेतु प्रेरित करेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

रेवतीपुर विकासखंड में एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 शिक्षक सम्मानित

गाजीपुर। रेवतीपुर विकासखंड में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) प्रशिक्षण …