Breaking News

वाराणसी: कैंट रेलवे स्‍टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा 1.95 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, दो गिरफ्तार  

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। सावन को लेकर की जा रही चेकिंग में करोड़ों रुपये मूल्य का सोना पकड़ा गया। इस दौरान करीब 1.95 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की गई और सूरत के रहने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी चेकिंग के दौरान इन युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। उनसे जब्त की गई ज्वेलरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवक ज्वेलरी से जुड़े कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। इस गंभीर मामले की जानकारी तत्काल आयकर विभाग को दी गई। आयकर टीम को आगे की कार्रवाई के लिए स्टेशन पर बुलाया गया है। दोनों युवकों को फिलहाल जीआरपी थाने में बिठाया गया है। आरपीएफ कैंट के इंस्पेक्टर संदीप यादव ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयकर दल सभी पहलुओं की जांच करेगा। जीआरपी और आरपीएफ की टीम द्वारा सावन के मद्देनजर सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान इन दो युवकों को रोका गया। उनके पास से भारी मात्रा में ज्वेलरी बरामद हुई। युवकों से पूछताछ में वे ज्वेलरी के स्वामित्व या स्रोत के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कागजात न दिखा पाने के कारण तत्काल आयकर विभाग को सूचित किया गया। आयकर टीम के पहुंचने के बाद ही मामले की विस्तृत जांच शुरू होगी। आरपीएफ कैंट इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि आयकर दल सभी पहलुओं की जांच करेगा। इसके बाद ही यह तय होगा कि ज्वेलरी कहां से लाई गई थी और इसका गंतव्य क्या था। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

एमएमएमयूटी में छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक छात्राओं की हुई जांच

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के 11वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित …